महाकालेश्वर में भात पूजन पर रोक
|
इस प्रक्रिया के चलते शिवलिंग के क्षरण की आशंका को देखते हुए समिति के समक्ष एक तंत्र पंचामृत पूजन करने का प्रस्ताव रखा गया। इसे शास्त्रोक्त और विद्वत परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देकर स्वीकार कर लिया है।
इसके अलावा श्री महाकालेश्वर मंदिर में भात पूजन की विधि में शिवलिंग पर बड़ी मात्रा में भात भी चढ़ाए जाते हैं, जिससे शिवलिंग पर चिकनाई जमा होती है और इसे हटाने के लिए भी शिवलिंग को रगड़ा जाता है।

