1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. ''क्रांतिपथ'' का विमोचन

'क्रांतिपथ' का विमोचन

मुनिश्री तरुण सागर
ND
रायपुर में रविवार से शुरू हुए कड़वे प्रवचन की श्रृंखला में राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने भी कहा कि अहिंसा के बिना कहीं किसी की जीत नहीं हुई है। इस अवसर पर उन्होंने तरूण सागरजी की किताब 'क्रांतिपथ' का विमोचन किया। मुनिश्री के तीखे, हास्य व गंभीर प्रवचन ने सुनने उमड़े लोगों को बहुत प्रभावित किया।

अपने प्रवचन के समय मुनिश्री ने महंगाई व शराब पर उन्होंने तीखी टिप्पणी की। प्रदेश सरकार से मुख्य मार्ग में शराब के लिए लाइसेंस नहीं देने का भी अनुरोध किया। अपने प्रवचन से डेढ़ घंटे तक श्रोताओं को बाँधे रखा। राष्ट्रसंत मुनि तरूण सागर के ख्याति के अनुरूप प्रवचन सुनकर लोग बाग-बाग हो गए।