Hanuman Chalisa
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. समाचार
  4. Ramayan

देवदत्त पटनायक की नई किताब सीता के जरिए पुन: बताती है रामायण की कहानी

Ramayan
नई दिल्ली। डॉक्टर से लेखक एवं पुराण शास्त्री बने देवदत्त पटनायक की नई किताब सीता के  जरिए रामायण की कहानी पुन: बयां करती है।


 
रामायण की नए रूप में व्याख्या करने वाली 'द गर्ल हू चोज' नामक किताब पेंगुइन प्रकाशन  की बाल इकाई पफिन बुक्स द्वारा लाई जा रही है। प्रकाशकों ने कहा कि सचित्र पुस्तक  पटनायक के नजरिए से रामायण की पवित्र कहानी की पुन: खोज करने में बच्चों की मदद  करने पर केंद्रित है। 
 
पटनायक का कहना है कि सदियों से विभिन्न भाषाओं में रामायण को बार-बार नए सिरे से  कहा गया है, लेकिन कुछ ने महसूस किया कि कहानी हमेशा सीता द्वारा निर्मित 5 विकल्पों  पर निर्भर करती है। लेखक इस सवाल पर कि 'सीता के क्या 5 विकल्प थे' के जवाब के रूप में  किताब को पूरा करते हैं।
 
अपनी पहली किताब 'शिव : एन इंट्रोडक्शन' से शुरुआत करते हुए विष्णु, देवी और हनुमान पर  किताब लेखन के साथ पटनायक अब तक भारत की पौराणिक कथाओं तथा दिव्य चरित्रों पर  30 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। इनमें से कई किताबें बच्चों के लिए हैं। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
ब्रिटेन को तुमने तोड़ा, अब यह तुम्हारा है