गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
Written By ND

19 वर्ष बाद फरवरी में होलिका दहन!

होलिका दहन
WD
हर वर्ष मार्च में होने वाला होलिका दहन इस बार 28 फरवरी को होगा। यह संयोग 19 साल बाद आया है और अब फिर 19 साल बाद 2029 में ही ऐसा होगा। आमतौर पर मार्च के प्रथम अथवा द्वितीय पखवा़ड़े में होलिका दहन होता है पर जब-जब अधिक मास होता है तो तिथियों में घट-बढ़ होती है।

इस बार भी वैशाख का महीना अधिक मास है। यही कारण है कि लगभग 19 वर्ष बाद होलिका दहन फरवरी माह में होगा। इसके पहले यह संयोग 1991 में बना था और उससे पहले 1971 में भी होलिका दहन फरवरी के अंतिम दिन हुआ था और धुलेंडी मार्च के प्रथम दिन मनाई गई थी।

फरवरी माह में होलिका दहन का अगला संयोग वर्ष 2029 में आएगा तथा धुलेंडी 1 मार्च की मनाई जाएगी। ज्योतिषी पं. अरुण पाठक के अनुसार हिन्दी पंचांग में तिथियों के उतार-चढ़ाव के चलते हर चार-पाँच वर्ष में कुछ त्योहार अँगरेजी महीनों के मान से पहले आ जाते हैं। इस बार भी वैशाख में अधिक मास के कारण तिथियों के घटने से होलिका दहन 28 फरवरी को है।