शनि का मीन, राहु का कुंभ, केतु का सिंह और गुरु का मिथुन में गोचर होने से 3 राशियां ही रहेंगी बचकर
3 Zodiac signs 2025: चार ऐसे बड़े ग्रह हैं जो एक राशि में लंबे समय तक रहते हैं- बृहस्पति, शनि, राहु और केतु। बाकी ग्रह तो हर माह बदलते रहते हैं। शनि ढाई साल, बृहस्पति 13 माह, राहु और केतु 18 माह एक राशि में रहते हैं। इस मान से इन्हीं 4 ग्रहों का जीवन में ज्यादा प्रभाव पड़ता है। शनि ने वर्ष 2025 में 29 मार्च को, बृहस्पति ने 14 मई को और राहु एवं केतु ने 18 मई को राशि परिवर्तन किया था। यानि अब शनि को छोड़कर वर्ष 2026 में मई के बाद ही बाकी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान समय बहुत खतरनाक चल रहा है। मात्र 3 राशियां ही सभी तरह की समस्याओं से बचकर रह सकती हैं।
1. मेष राशि: शनि का आपकी कुंडली के 12वें भाव में गोचर हुआ है जिसके चलते शनि की साढ़ेसाती का समय प्रारंभ हो गई है, लेकिन बृहस्पति की तीसरे भाव में मदद मिलने के कारण शनि आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। गुरुदेव की आप पर विशेष कृपा बरसना प्रारंभ हो चुकी है। गुरु आपके दूसरे भाव से निकलकर तीसरे भाव में गोचर करके शनि को काबू में रख रहा है। दूसरी ओर 11वें भाव में राहु के गोचर के कारण आप मालामाल हो जाएंगे। पंचम का केतु आपके जीवन में सुख और शांति लाएगा। यदि आप शनि के मंदे कार्य नहीं करते हैं तो ये मानकर चलिए कि आने वाले 5 साल आपके अब तक के जीवन के सबसे श्रेष्ठ साबित होंगे। वर्ष 2025 के अंत तक आपको शुभ समाचार मिलेगा जो आपकी या आपकी संतान की उपलब्धि से जुड़ा हो सकता है।
2. सिंह राशि: वर्ष की शुरुआत से मध्य तक बृहस्पति 10वें, शनि 7वें और राहु के 8वें भाव में होने से नौकरी, व्यापार और शिक्षा में समय अच्छा रहेगा। इसके बाद बृहस्पति 11वें, शनि 8वें और राहु के 7वें भाव में गोचर करेगा। यह भी एक जबरदस्त कश्मकश वाली परिस्थिति निर्मित करेगा। यदि आपने अपना वैवाहिक जीवन संभाल लिया तो बाकी क्षेत्र में आपकी विजय तय है। पूरा वर्ष आपकी नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए बेहतर साबित होगा। प्रॉपर्टी बनाने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। वर्ष के अंत में नौकरी को लेकर आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।
3. तुला राशि: आपकी राशि वर्ष 2025 की सबसे शक्तिशाली राशि है। आपकी कुंडली में शनि छठे भाव में, बृहस्पति नवम भाव में और राहु पंचम भाव में गोचर कर रहा है। अभी 6 माह बाकी है। इसमें बृहस्पति बहुत बलवान होकर सुख और समृद्धि देगा। नौकरी में उन्नति से आप हैरान रह जाएंगे। अब तक अटके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं और भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। घर परिवार में आपको किसी सदस्य के द्वरा शुभ समाचार सुनाया जा सकता है जिसके चलते आप बहुत खुश हो जाएंगे।