suvichar

वैवाहिक जीवन की सफलता

Written By WD
Updated: सोमवार, 30 मार्च 2009 (11:31 IST)
- श्रीति राशिनकर

NDND
उस दिन श्री एवं श्रीमती जोशी (जिन्हें हम आदर से काका एवं काकू कहते हैं) के विवाह की 50 वीं सालगिरह में जाने का अवसर मिला। समारोह का आयोजन उनके दोनों बेटों व बहुओं ने मिलकर किया था।

अक्सर हम सभी ऐसे आयोजनों में जाते रहते हैं जिनमें पार्टी, खाना आदि होता है। लेकिन इस समारोह की विशेषता यह थी कि काका ने अपने उन मित्रों एवं उनकी पत्नियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया था जिन्होंने अपने विवाह के सफलतम पचास वर्ष पूर्ण किए थे। यह एक आत्मीय आयोजन था, जिसमें काका के बेटों ने उन सभी दंपतियों को मंच पर बिठाया जो सही मायने में वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे थे।

सभी को उपहारस्वरूप समई (दीपक) भेंट किए गए जिसमें लिखा हुआ था कि इसी तरह आपका वैवाहिक जीवन निर्बाध रूप से चलता रहे एवं भविष्य में रोशनी हो। सम्मान के बाद सभी से सफल वैवाहिक जीवन के बारे में विचार व्यक्त करने को कहा गया।

  जीवन में ऐसे अनेक क्षण आते हैं जब धैर्य एवं समर्पण दोनों ही जरूरी होते हैं। एक-दूसरे को समझना अत्यावश्यक है। जिससे कभी गलतफहमियों को जगह नहीं मिलती है। मान लें कभी मनमुटाव हो भी जाए तो आपस में विचार करके समस्या सुलझाई जा सकती है।      
तब यकीन मानिए ये शब्द किसी ने नहीं कहे कि हम तो आज तक कभी झगड़े ही नहीं। सभी ने स्वीकार किया कि जीवन में छोटी-छोटी नोकझोंक तो होती ही रहती है लेकिन कोशिश यही होनी चाहिए कि यह झगड़े का बड़ा स्वरूप न ले।

सभी ने यह माना कि विवाह जैसे पवित्र बंधन को टिकाए रखने के लिए जरूरी है आपस में विश्वास और प्रेम का होना। समर्पण की भावना अगर है तो ही जीवन सफल हो सकता है।

जीवन में ऐसे अनेक क्षण आते हैं जब धैर्य एवं समर्पण दोनों ही जरूरी होते हैं। एक-दूसरे को समझना अत्यावश्यक है। जिससे कभी गलतफहमियों को जगह नहीं मिलती है। मान लें कभी मनमुटाव हो भी जाए तो आपस में विचार करके समस्या सुलझाई जा सकती है।

सभी के विचार सुनने के बाद जोशी दंपति ने बड़े ही उत्साहित स्वर में कहा- विवाह पति-पत्नी के हाथों के बंधन से होता है, लेकिन वैवाहिक जीवन तब सफल कहा जा सकता है जब मन मिलते हों।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क