Daily Horoscope
✕

मेरे मायके में ऐसा होता है

मायके की प्रशंसा तकलीफदेह

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (13:17 IST)
NDND
कहते हैं हम जिस परिवेश में रहते हैं उसी के अनुसार हमको ढल जाना चाहिए। यह बात सभी पर लागू हो सकती है किंतु उन महिलाओं पर लागू नहीं हो सकती, जो ससुराल की आरामदेह जिंदगी में भी अपने मायके की तारीफ करती रहती हैं।

यह स्त्री सुलभ स्वभाव ही है कि उनसे मायके का मोह कभी नहीं छूटता। पति के घर में भी वह हर वक्त अपने माँ-बाप व भाई-बहन की तारीफ करती रहती हैं। अपने मायके की यह अति प्रशंसा उसके लिए तब नुकसानदेह हो जाती है, जब वह ससुराल में विवादों का कारण बन जाती है।

जब मायकेवाले बेटी के ससुराल आते हैं। वैसे ही उसका रवैया बदल सा जाता है। हर रोज पति की देखभाल करने वाली पत्नि उस दिनों मानो अपने पति को भूल सी जाती है।

बार-बार मायके के ताने मारना, पति पर ध्यान नहीं देना, मायके जाने की जिद करना .... ये सब वे छोटी-छोटी बाते हैं, जो दांपत्य जिंदगी में धीरे-धीरे जहर घोलते हुए भविष्यगामी विवादों का कारण बनाती है।

हर व्यक्ति सर्वगुण संपन्न हो, यह आवश्यक नहीं है। हर किसी में कोई न खूबी होती है, जो उसे दूसरों से बेहतर बनाती है।

आप भी यदि अपने पति की तुलना अपने भाई या पिता से करेगी तो हमेशा आपको अपने मायके वाले ही बेहतर लगेंगे।

पुरुष हर चीज बर्दाश्त कर सकता है पर अपनी तुलना नहीं। हर व्यक्ति का अपना स्वाभिमान होता है, जिससे समझौता करना उसे नागवार गुजरता है। हर काम में आपके मायकेवाले बेहतर हों, यह जरूरी नहीं।

तुलना करने से बेहतर है आप अपने पति को व उनकी आदतों को पहचानें। पति के अच्छे कामों पर उनको प्रोत्साहित करने के बजाय आप उनके सामने अपने मायकेवालों की शेखी बघारकर उन्हें निरुत्साहित कर देती है, जिससे पुरुष का मनोबल गिरता है।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?