ramcharitmanas

दिवाली जोड़ती है दिलों को

हम सब एक हैं

Updated: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (18:53 IST)
NDND
दीपावली त्योहार ही ऐसा है जो पूरे परिवार के साथ मनाया जाता है। मौजमस्ती के इस त्योहार का मजा तभी आता है जब हमारे अपने साथ हों। यही कारण है कि दीपावली की छुट्टियों में हर कोई अपना कामकाज छोड़कर अपनों के पास चले जाते हैं।

यह भारत ही है, जहाँ परंपराएँ व रिश्तों की मिठास अब तक कायम है।

हमारे बीच दूरियाँ भले ही हो पर हमारे दिल एक हैं। प्यार की डोर मीलों दूर से हमें अपनों के पास ले आती है।

* करते हैं इंतजार अपनों का :-
कई एकल परिवारों में दीपावली खुशियों का पर्याय बनकर आती है। इस दिन जब एकल परिवार, वृहद संयुक्त परिवार का रूप ले लेता है और दादा-दादी, चाचा-चाची सब एक ही घर में इकट्ठा होते हैं, तब खुशियाँ दोगुनी हो जाती हैं।

NDND
श्रीमती कमला नाहर के अनुसार - 'मैं सालभर से अपने बेटे के आने का इंतजार करती हूँ। वह विदेश में है इसलिए बार-बार आना-जाना नहीं होता है।

दीपावली ही एक ऐसा त्योहार है, जब मैं अपने बेटे-बहू और पोते के साथ रहती हूँ। वो कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब मुझे अपनों के साथ ढ़ेर सारी खुशियाँ और मौजमस्ती के पल मिलते हैं।'

* दीपावली और छुट्टियाँ :-
दीपावली पर मिलने वाली छुट्टियाँ बच्चों और बड़ों दोनों की खुशियों को बढ़ा देती है। इस त्योहार पर सभी अपनों के स्वागत के लिए तैयार रहते हैं।

नौकरीपेशा लोगों के लिए इस त्योहार पर दो-तीन दिन की छुट्टियों का मजा ही कुछ ओर होता है।

* विदेशों से आते हैं रिश्तेदार :-
भारत में दीपावली की जो रौनक रहती है, वह विदेशों में नहीं रहती। तभी तो विदेशों में रह रहे कई लोग भारत में अपने रिश्तेदारों के यहाँ इस त्योहार की खुशियों को बाँटने आते हैं।

' दीपोत्सव' एक बहाना है अपनों से मिलने का। हमारी व्यस्ततम दिनचर्या में कई बार हम अपने पड़ोसियों से भी नहीं मिल पाते हैं लेकिन इस त्योहार के बहाने सबकी शिकायतें दूर हो जाती हैं और हम अपनों के पास पहुँच जाते हैं।
लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क