ganesh chaturthi

शादी के बाद रिश्तों को सहेजने के 11 'लव-मंत्र'

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (14:55 IST)
आमतौर पर लोग केवल शादी होने तक अपने साथी का दिल जीतने की कोशिश करते हैं और समझते हैं कि शादी ही इस कोशिश का अंत है। एक बार शादी हो गई तो जीत हो गई, लेकिन सिर्फ शादी हो जाना ही प्रेमपूर्ण व स्थाई रिश्ते की गारंटी नहीं है। शादी के रिश्ते में ताउम्र प्रेम और सामंजस्‍य बनाए रखने के लिए आप दोनों को ही लगातार कोशिश करनी होगी और इन 11 बातों पर यदि आपने एहतियात बरत लिया तो आपके रिश्ते में प्यार भी गहराते जाएगा-
 
1. अपने साथी की दूसरे किसी से कभी तुलना न करें। एक-दूजे पर भरपूर विश्वास करें। आपसी प्यार व आकर्षण में कमी न आने दें। प्यार में छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। उनकी उम्र यथासंभव घटाकर फिर प्रेम से एक होना ही सफल वैवाहिक जीवन का राज है।
 
2. प्यार में छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। उनकी उम्र यथासंभव घटाकर फिर प्रेम से एक होना ही सफल वैवाहिक जीवन का राज है। इसे याद रखें।
 
3. कभी-कभी स्वयं की गलती मानने का बड़प्पन भी दिखाएंं। एक-दूसरे के दोषों को नजरअंदाज करना भी सीखें।  
 
4. प्रेम को सर्वोपरि समझ उस पर किसी चीज को हावी न होने दें।
 
5. पति या पत्नी से नहीं, संपूर्ण परिवार से जुड़ने का मन बनाएंं।
 
6. यदि संभव हो तो दूसरे की आदतों व व्यवहार से समझौता करने की कोशिश करें।
 
7. अपने साथी के गुणों की कद्र करें। छोटे-छोटे कार्यों की प्रशंसा कर प्रोत्साहन बढ़ाएंं।
 
8. हर समस्या का समाधान चर्चा से ढूंंढें।
 
9. एक-दूसरे से व्यर्थ की अपेक्षा कम करें।
 
10. आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इच्छा व आकांक्षाओं को सीमित रखें।
 
11. हर बात में एक-दूसरे की राय लेना व समान महत्व देकर निर्णय लेने की कोशिश करें।

ALSO READ: पार्टनर से झगड़ा हो, तो भूलकर भी न करें यह 5 काम

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख