शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , शुक्रवार, 4 सितम्बर 2009 (20:55 IST)

बिग बी होंगे ‘बिग बॉस-3’ के प्रस्तोता

बिग बी होंगे ‘बिग बॉस-3’ के प्रस्तोता -
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन रिएल्टी शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे संस्करण के प्रस्तोता होंगे। बच्चन फिलहाल सिंगापुर में हैं। उन्होंने बताया कि वे शो के प्रस्तोता होंगे।

66 वर्षीय बिग बी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की जगह लेंगे। शिल्पा शो के दूसरे संस्करण की प्रस्तोता थीं। इसका प्रसारण ‘कलर्स’ चैनल पर किया गया था।

छोटे पर्दे पर बच्चन की यह दूसरी पारी होगी। इससे पहले उन्होंने लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सूत्रधार की भूमिका निभाई थी।