• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: केंद्रपाड़ा (ओडिशा) , गुरुवार, 3 जुलाई 2014 (17:49 IST)

खारे पानी के मगरमच्छों के 65 घोंसले नजर आए

ओडिशा
केंद्रपाड़ा (ओडिशा)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के भितरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में खारे पानी के मगरमच्छों के करीब 65 घोंसले नजर आए हैं। गणना जारी है इसलिए इन घोंसलों की संख्या अधिक भी हो सकती है।

अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि पार्क में वन्यजीव अधिकारियों ने खारे पानी के मगरमच्छों के करीब 65 घोंसले देखे हैं। पिछले साल ऐसे 56 घोंसले पाए गए थे।

वन विभाग के अधिकारियों ने भितरकणिका नदी प्रणाली में नाले, छोटी नदियों, जलाशयों के आसपास ये घोंसले देखे हैं। खारे पानी के मगरमच्छों के लिए भितरकणिका नदी प्रणाली एक अनुकूल रिहायश है। सरीसृप प्राणियों की सालाना प्रजनन प्रक्रिया भी चरम पर है।

राजनगर मैनग्रोव वन संभाग के संभागीय वन अधिकारी केदार कुमार स्वैन ने बताया कि खारे पानी के मगरमच्छों के घोंसलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि गणना जारी है। (भाषा)