Daily Horoscope
✕

मच्छरों से फैलता है जीका वायरस, केरल की महिला में हुई वायरस की पुष्टि

Updated: शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (10:52 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में जीका वायरस का पहला मामला रुवार को सामने आया है। तिरुवनंतपुरम जिले की एक गर्भवती महिला के ब्लड सैंपल में वायरस की आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई। महिला निजी अस्पताल में 28 जून को बुखार, सिर दर्द और शरीर पर चकत्ते के साथ भर्ती हुई थी। टेस्ट से उसके पॉजिटिव होने के बाद उसके सैंपल पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेज दिए गए। गर्भावधि के अपने अंतिम सप्ताह में महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और बताया जाता है कि बच्चा स्वस्थ है।

ALSO READ: Corona के बीच बड़ा खतरा, केरल में जीका वायरस की दस्तक
 
जीका, मच्छरजनित वायरल संक्रमण है तथा यह संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से मनुष्यों में फैलता है। एडीज मच्छर से ही डेंगू, चिकनगुनिया और पीला बुखार का ट्रांसमिशन होता है। गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में गर्भास्था के दौरान जीका वायरस  फैल सकता है और इससे बच्चा अविकसित दिमाग के साथ पैदा हो सकता है। बीमारी अधिकतर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती है।
 
एडीज मच्छर आमतौर से दिन के समय खासकर सुबह और शाम में काटने के लिए जाना जाता है। जीका के लक्षण बुखार, स्किन पर चकत्ते और जोड़ में दर्द समेत डेंगू के समान होते हैं। हालांकि जीका वायरस से संक्रमित अधिकतर लोगों में लक्षण नहीं होता, लेकिन उनमें से कुछ को बुखार, मांसपेशी और जोड़ का दर्द, सिर दर्द, बेचैनी, फुन्सी और कन्जंक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है। जीका वायरस के खिलाफ वैक्सीन का निर्माण अभी भी जारी है। वायरस के फैलाव को काबू करने का एक ही तरीका मच्छर के काटने को रोकना है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख