dharma sangrah
✕

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की दलित विरोधी टिप्पणी से विवाद

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (15:36 IST)
हिसार। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की अनुसूचित जाति समुदाय के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अनूसचित जाति-जनजाति आयोग ने अब हांसी पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट के संदर्भ में 5 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।
 
प्रकरण में शिकायतकर्ता अधिवक्ता रजत कलसन ने बताया कि 24 जून को आयोग ने हांसी पुलिस अधीक्षक से 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसका आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। कलसन के अनुसार अब आयोग ने पुलिस अधीक्षक को भेजे अपने ताजा नोटिस में 5 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
अधिवक्ता कलसन ने कहा कि आयोग की तरफ से मांगी गई एक्शन टेकन रिपोर्ट के बारे में कोई जवाब न देना एक तरह से आयोग की अवमानना है। उन्होंने कहा कि आयोग एक अर्धन्यायिक संस्था है।
 
उन्होंने कहा कि आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि अगर तय समय के अंदर एसपी, हांसी ने अपनी रिपोर्ट आयोग को नहीं भेजी तो संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत प्रदत्त अपनी शक्तियों का प्रयोग कर एसपी हांसी को अपने कार्यालय में तलब कर आगामी कार्रवाई करेगा। अधिवक्ता कलसन ने क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ दो जून को एक शिकायत दी थी। (वार्ता)
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख