sundarkand
✕

विधानसभा में यह क्या कह गए योगी के मंत्री, बवाल...

Updated: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (14:34 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि शहर के एक स्कूली छात्र के अपहरण के पीछे विपक्षी सदस्यों का हाथ है, हालांकि सदन के अध्यक्ष ने तुरंत कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। 
 
पाठक ने कहा, 'जब सरकार अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही थी तब सोमवार को लामार्टिनियर कालेज के एक छात्र का उसके ड्राइवर संतोष यादव ने अपहरण कर लिया। जब पुलिस ने गांव को घेर लिया तो वह छात्र के छोड़ गया। ऐसी जानकारी मिली है कि यह विपक्ष की सरकार को बदनाम करने की साजिश थी।' 
 
इस पर विपक्षी सदस्यों ने कहा कि यह आरोप बहुत ही गंभीर है और इस पर बहस होनी चाहिए। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को शांत करते हुए कहा कि 'विपक्षी सदस्य ऐसे मामलों में शामिल नहीं हो सकते।' 
 
इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने सोमवार को इलाहाबाद में हुई कई हत्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां लोग खौफ के माहौल में जी रहे हैं और इस मामले पर तुरंत बहस होनी चाहिए।
 
इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उन्हें इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। वह इसकी जानकारी प्राप्त करके सदन को सूचित करेंगे। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख