Hanuman Chalisa

योगी का ममता पर करारा प्रहार, कहा- बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गिनती के दिन बचे

रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (17:33 IST)
बालुरघाट (पश्चिम बंगाल)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'जनविरोधी' सरकार के गिने-चुने दिन ही बचे हुए हैं।
 
 
आदित्यनाथ ने 19 जनवरी को कोलकाता में तृणमूल की विपक्ष की रैली में शामिल हुए नेताओं से इस बात का आत्मावलोकन करने को कहा कि किसी प्रकार से राज्य सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को तबाह कर रही है। आदित्यनाथ को दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में रविवार को 'गणतंत्र बचाओ रैली' को संबोधित करना था लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को समारोह स्थल के निकट उतरने की अनुमति नहीं मिली जिससे वे रैली में शामिल नहीं हो सके।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऑडियो लिंक के जरिए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ने मुझे आने और आपसे मुलाकात करने की इजाजत नहीं दी इसलिए आपको संबोधित करने के लिए मुझे मोदीजी के डिजिटल इंडिया का सहारा लेना पड़ा। यह तृणमूल सरकार जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी है और इसने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल सरकार भाजपा से भयभीत है और यह भली-भांति जानती है कि बंगाल में उसके गिने-चुने दिन बचे हैं। उन्होंने तृणमूल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीतिक के लिए पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें।
 
आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी को यह याद रखना चाहिए कि वे सरकार और उसकी एजेंसियों का राज्य में दुरुपयोग नहीं कर सकतीं। यह शर्मनाक है कि सरकारी अधिकारी राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कैडर की तरह काम कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख