biodatamaker

प्लास्टिक पर प्रतिबंध में चाहिए सबका सहयोग : योगी आदित्यनाथ

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (00:58 IST)
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने आगामी 15 जुलाई से सूबे को प्लास्टिक मुक्त करने के काम में आम जनता का सहयोग मांगा है। योगी ने रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव के मंदिर में आयोजित वन महोत्सव में कहा कि उन्होंने 15 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। वे जनता से प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था के लिए सहयोग का आह्वान करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक के कप, प्लेट, पॉलिथीन इत्यादि का प्रयोग न हो, यह सुनिश्चित कराने के लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने नीलगायों से फसलों को होने वाले नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि नीलगाय फसलों को उतना नुकसान नहीं पहुंचाती, जितना छुट्टा जानवर पहुंचाते हैं। हरदोई में एक प्रगतिशील किसान ने उन्हें बताया कि जो किसान अपने खेत में गाय के गोबर का छिड़काव करते हैं, उनके खेत को नीलगाय कभी नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। यह नीलगायों से फसल को बचाने का प्राकृतिक तरीका है।
 
योगी ने कार्यक्रम से पूर्व लोधेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महादेव को बहुत जल्द पर्यटन स्थल की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा भी करते कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद पर्यावरण सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में धार्मिक महत्व तथा औषधीय गुणों वाले 9 करोड़ पौधे एकसाथ लगाए जाएंगे और उनकी सुरक्षा भी की जाएगी। आप सभी एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण जितना बेहतर बनेगा उतना ही हम सब स्वस्थ रहेंगे, अन्यथा आज जिस प्रकार बारिश के मौसम में मानसून की हालत ठीक नहीं दिख रही है, आगे और संकट झेलना पड़ सकता है। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख