dharma sangrah

योगी से फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने मुलाकात की

Updated: शनिवार, 9 जून 2018 (23:38 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को उनके सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने मुलाकात की। योगी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएं हैं। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार फिल्म निर्माण गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। यहां पर शूटिंग करने वाले फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग तथा सुविधा प्रदान की जाएगी।
 
भेंट के दौरान संजय दत्त ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने वर्ष 2018 में लागू की गई उत्तरप्रदेश की संशोधित फिल्म नीति के तहत हिन्दी एवं उत्तरप्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं के साथ ही इस राज्य में बनने वाली अंग्रेजी एवं देश की अन्य भाषाओं की फिल्मों को भी अनुदान की श्रेणी में शामिल किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में बनने वाली फिल्मों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। 
 
संजय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के दृष्टिगत राज्य में फिल्म निर्माण की ओर फिल्म निर्माता आकर्षित हो रहे हैं। अभिनेता ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उनका और उनके परिवार का उत्तरप्रदेश के साथ पुराना जुड़ाव रहा है। इलाहाबाद स्थित चिलबिला गांव में उनका ननिहाल रहा है। इस स्थान से भावनात्मक जुड़ाव के चलते वे इसे गोद लेना चाहते हैं। संजय आजकल लखनऊ में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए हुए हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

अगला लेख