Daily Horoscope

योगी आदित्यनाथ ने किया योग, बोले- आप सब स्वस्थ रहें, निरोग रहें

Updated: गुरुवार, 21 जून 2018 (09:58 IST)
लखनऊ। योग दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व भारत की हजारों वर्षों की ऋषि परंपरा के इस प्रसाद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण भारत की इस योग विधा को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है आज दुनिया के 192 देश योग के साथ भारत की इस प्राचीन परंपरा के साथ समरस होते हुए दिखाई दे रहा है।
 
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के राज्यभवन प्रांगण में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने योग कर चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'करो योग, रहो निरोग' यानी एक सामान्य जिज्ञासु के लिए यह अत्यंत उपयुक्त है, यद्यपि योग एक व्यापक शब्दावली है। भारत की योग की परंपरा ने इस बात को कहा है 'न तस्य रोगों न जरा न मृत्यु: प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरं'।
 
योगी ने कहा कि योग को अगर आप जीवन का हिस्सा बनाएंगे तो बहुत सारी बीमारियों से न केवल मुक्ति मिलेगी अपितु बीमारियों के उपचार में खर्च से भी आपको मुक्ति मिलेगी और जीवन में संतुलन ही योग है.भारत को स्वस्थ और निरोग बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के साथ हम सब को जुड़ना चाहिए। 
नियमित रूप से योग करना चाहिए। इस के साथ मैं आप सबको योग दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं, अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आप सब स्वस्थ रहें, निरोग रहें। एक निरोगी काया आप सब को प्राप्त हो। 
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख