Hanuman Chalisa

स्वच्छता पवित्रता की प्रतीक होती है : कमिश्नर डॉ. भार्गव

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (23:32 IST)
रीवा। शासकीय हाईस्कूल रामनई में 'विश्व हाथ धुलाई दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थे रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक भार्गव। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को हाथ धुलाई का महत्व भी समझाया। 
 
उन्होंने कहा कि आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि हाथ धोने के लिए हमें दिवस मनाने की आवश्यकता पड़ रही है। जिस तरह रसोई घर में भोजन को दूषित होने से बचाने के लिए साफ-सफाई की आवश्यकता होती है उसी तरह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साबुन से हाथ धोना जरूरी होता है। हाथ नहीं धोने से कीटाणु हमारे अंदर जाकर बीमारियां पैदा करते हैं। हमें शौच के बाद एवं खाने से पहले हाथ जरूर धोना चाहिए।
डॉ. भार्गव ने कहा कि प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है। हाथ विधिवत तरीके से धोना चाहिए। स्वच्छता पवित्रता का प्रतीक होती है। जहां स्वच्छता होती है, वहां अच्छे विचार मन में पैदा होते हैं। दीपावली पर साफ-सफाई हम सभी लोग करते हैं जिससे हमारे घरों में लक्ष्मी आए। लक्ष्मी वहीं आती है जहां साफ-सफाई रहती है। 
 
उन्होंने कहा कि आज हम चांद पर पहुंच गए हैं फिर भी स्वच्छता के लिए दिवस मनाये जाने की जरूरत पड़ रही है। हम स्वच्छता के प्रति इतना जागरूक रहें कि यह दिवस मनाने की आवश्यकता न पड़े। जहां स्वच्छता होती है वहां प्रगति, उन्नति, शांति और खुशहाली होती है। इसलिए अपने घर के साथ-साथ आसपास की भी सफाई पर ध्यान देना चाहिए। 
डॉ. भार्गव ने कहा कि जैसे हम दीपावली एवं अन्य त्यौहार मनाते हैं, उसी तरह परीक्षा भी हमारा उत्सव होना चाहिए। आपको यदि प्रति स्पर्धा करना है तो अपने आप से करें। पिछली बार आप यदि परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाए हैं तो कोशिश करें कि आगे उससे भी 
 
ज्यादा अंक लायें। हम अपने पिछले रिकार्ड को तोड़कर आगे बढ़ें। हमें अपनी क्षमता का आकलन करके ही लक्ष्य तय करना चाहिए। सफलता प्राप्त करने में कठिनाइयां होती हैं लेकिन इनसे घबराए बगैर आगे बढ़ना चाहिए। 
 
उन्होंने बच्चों से 'सौ रोगों की एक दवाई, हाथों की मिलकर करें सफाई', 'जिनके हाथ धुले-धुले, उनके चेहरे खिले-खिले', खेलकूद के बाद में, हाथ धोयें साथ में जैसे नारे लगवाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में स्वच्छता के नारे लगवाने के निर्देश दिए। डॉ. भार्गव ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने का महत्व बताया। उन्होंने अपने साथ बच्चों को जोर-जोर से हंसाया।
 
अंत में जिला शिक्षा अधिकारी रामनरेश पटेल ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य वरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक सुधीर बाण्डा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

वीरांगना रानी अवंतीबाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया : योगी आदित्यनाथ

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

Amarnath Yatra 2026 : 5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

अगला लेख