गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Women will get 50 percent reservation in government jobs
Written By
Last Updated : मंगलवार, 9 मार्च 2021 (13:40 IST)

असम : सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण, कांग्रेस ने किया वादा...

असम : सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण, कांग्रेस ने किया वादा... - Women will get 50 percent reservation in government jobs
गुवाहाटी। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि असम में अगर 'महाजोत' (महागठबंधन) सत्ता में आता है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस नीत गठबंधन महिला और युवाओं के उत्थान पर अधिक ध्यान देगा।

उन्होंने कहा, जब कांग्रेस नीत महागठबंधन सरकार बनाएगा तो हम महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे। जो हम सबसे पहले करेंगे, उनमें से एक यह है।देव ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन जवाबदेही तथा नौकरी की गारंटी में यकीन रखता है।

उन्होंने भाजपा नीत राज्य सरकार की सीधे लाभ स्थानांतरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर तंज करते हुए कहा, असम की महिलाओं और युवाओं को खैरात नहीं चाहिए। वे नौकरी के मौके चाहते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहते हैं।(भाषा)