• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. women tortured : Mehbooba
Written By
Last Updated :जम्मू , शनिवार, 4 जून 2016 (09:21 IST)

महबूबा मुफ्ती बोलीं, महिलाएं इसलिए होती है यौन उत्पीड़न की शिकार...

women tortured : Mehbooba महिलाएं यौन उत्पीड़न सार्वजनिक परिवहन यात्रा
जम्मू। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं क्योंकि जब वह सार्वजनिक परिवहन के साधनों से यात्रा करती हैं तो हर उम्र के पुरुष उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हैं।
 
उन्होंने कहा, 'महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जब वह मेटाडोर या बस में सवार होती हैं तो 15 साल से लेकर 70 साल तक की उम्र के पुरुष उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करते हैं। पुरुष नहीं समझेंगे कि महिलाएं गलत तरीके से छुए जाने पर कितनी मानसिक पीड़ा से गुजरती हैं।' 
 
उन्होंने कहा कि पुरुषों की 'अश्लील फब्तियां' भी प्रताड़ना ही हैं जिनसे महिला यात्रियों को गुजरना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शीघ्र ही राज्य की दोनों राजधानियों में सिर्फ महिला यात्रियों के लिए के लिए वाहन व्यवस्था शुरू करेगी। (भाषा)