Daily Horoscope
✕

ठाणे में महिला का उत्पीड़न, 61 वर्षीय व्‍यक्ति गिरफ्तार, 4 माह से कर रहा था पीछा

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (16:54 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कथित तौर पर उत्पीड़न करने और उसका पीछा करने के आरोप में 61 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 60 वर्षीय महिला ने नौपाड़ा पुलिस को बताया कि आरोपी प्रकाश म्हात्रे मखमली तालाओ इलाके में कथित तौर पर पिछले चार महीनों से उसका पीछा कर रहा था, जिसके कारण उसे उस इलाके में कई नौकरियां छोड़नी पड़ीं।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब वह सोमवार को नौपाड़ा इलाके में एक सड़क पर जा रही थी, तब आरोपी फिर से उसके पास आया और उसे अनुचित ढंग से छुआ।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने उस आदमी को टिफिन बॉक्स से मारा और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भागने लगा, तभी कुछ राहगीरों ने म्हात्रे को दबोच लिया और उसे नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ले गए।

उन्होंने बताया कि महिला भी पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

अगला लेख