dharma sangrah
✕

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इबादत बांग्लादेश टीम में शामिल

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (16:47 IST)
ढाका। बांग्लादेश ने इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए चोटिल तेज गेंदबाज तास्किन अहमद की जगह उभरते हुए तेज गेंदबाज इबादत हुसैन को टीम में जगह दी है। 

 
 
नेपियर में 13 फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए तास्किन की जगह अनुभवी शफीउल इस्लाम को टीम में शामिल किया गया है। 
 
बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तास्किन ने एकदिवसीय और टेस्ट दोनों टीमों में वापसी की थी लेकिन चोट के कारण वह दौरे से बाहर हो गए। 
 
शुक्रवार को चोटिल होने से पहले तास्किन 22 विकेट से साथ बांग्लादेश प्रीमियर लीग के सबसे सफल गेंदबाज थे। इबादत को 2017 में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के जरिए ढूंढा गया था। उन्होंने 19 प्रथम श्रेणी मैचों में 59 विकेट चटकाए हैं। 
 
बांग्लादेश को 13 फरवरी से 20 मार्च के बीच न्यूजीलैंड के तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। बांग्लादेश की टीम 2017-18 के अपने पिछले न्यूजीलैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत पाई थी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख