शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. woman kills man in Barely to save herself
Written By
Last Modified: बरेली , बुधवार, 15 मार्च 2017 (14:06 IST)

इज्जत बचाने के लिए महिला ने युवक को गोली से उड़ाया

Barely
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए पति के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस अधीक्षक (देहात) यमुना प्रसाद ने बुधवार को बताया कि भूरे खां गौटिया निवासी गुरमीत कौर मंगलवार रात घर में खाना बना रही थी और उसके बच्चे सुकुमा कौर और लवी कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। मोहल्ले के ही पांच लोग पप्पू, देवेन्द्र, राजीव, बालू और नरसिंह शराब पीकर उसके घर में घुस आए और गुरमीत से छेड़छाड़ करने लगे।
 
गुरमीत ने रसोई में ही रखे किसी धारदार हथियार से पप्पू पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस बीच, गुरमीत ने अतुल राज उर्फ़ पप्पू (28) के कमर में लगा तमंचा देखा तो छीन लिया और उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। गोली लगने के बाद उसके अन्य चार साथी वहां से भाग गए।
 
पुलिस ने एक आरोपी युवक राजीव तथा महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार और तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गरीबों के लिए घुन लगा गेहूं, कलेक्टर ने रोका