Daily Horoscope
✕

क्या रद्द हो जाएगा ममता बनर्जी का नामांकन? भाजपा ने की चुनाव आयोग को शिकायत

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (15:23 IST)
कोलाकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से चुनाव हारने के बाद राज्य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भबानीपुर सीट से उपचुनाव जीतना बहुत जरूरी है। इस बीच, भाजपा ने ममता के नामांकन पर ही सवाल उठा दिया है। इस सीट के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। 
 
भाजपा ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखे पत्र में शिकायत की है कि ममता ने नामांकन दाखिल करते समय अपने खिलाफ दर्ज पांच पुलिस मामलों के बारे में जानकारी नहीं दी है। भबानीपुर में भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को ममता के खिलाफ उतारा है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है। 
ALSO READ: Explainer : क्या कहता है अनुच्छेद 164, बिना चुनाव जीते कोई कैसे बन सकता है मुख्‍यमंत्री?
भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल के चुनाव एजेंट ने की है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ममता बनर्जी को केवल उन मामलों का खुलासा करने की आवश्यकता थी, जिनमें आरोप पत्र में उनका नाम है। 
 
आपको बता दें कि ममता के लिए भबानीपुर उपचुनाव जीतना बहुत जरूरी है। यदि ममता उपचुनाव हारा जाती हैं तो वे मुख्‍यमंत्री पद पर नहीं रह पाएंगी। संविधान के अनुसार कोई भी जनप्रतिनिधि बिना चुनाव जीते मंत्री अथवा मुख्‍यमंत्री तो बन सकता है, लेकिन उसे छह माह में चुनाव जीतना जरूरी होता है। अन्यथा उसे पद छोड़ना पड़ता है। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से शुभेन्दु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख