Daily Horoscope
✕

अमरिंदर सिंह भाजपा से नाराज, क्या फिर होगी कांग्रेस में वापसी?

Updated: शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (11:08 IST)
Amarinder Singh News in Hindi : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भाजपा द्वारा की जा रही अनदेखी से खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं से सलाह नहीं ली जाती। हालांकि उन्होंने कांग्रेस में वापसी से इनकारी कर दिया।
 
भाजपा से कांग्रेस की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कठोर पार्टी है और उसमें फैसले ऊपरी स्तर पर लिए जाते हैं। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ज्यादा लचीली थी और उसका रवैया परामर्श वाला था। 
 
अमरिंदर भले ही भाजपा नेताओं से नाराज हो लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की। उनका मानना है कि पीएम मोदी का पंजाब के लिए विशेष स्नेह है और वह राज्य के लिए कुछ भी करेंगे।
 
अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के बाद जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था, उससे वह अब भी आहत हैं। कांग्रेस में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।
 
पंजाब में 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देकर मुख्यमंत्री बनने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को अस्थिर बताया। उन्होंने सिद्धू को राजनीति छोड़कर क्रिकेट कमेंट्री पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
 
गौरतलब है कि 2 बार पंजाब की कमान संभाल चुके अमरिंदर ने 2021 में कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी। 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख