Daily Horoscope
✕

WBBSE Exam Result : बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 86 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी पास हुए

Updated: शुक्रवार, 2 मई 2025 (12:51 IST)
WBBSE Exam Result:  पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE ) ने शुक्रवार सुबह 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जिसमें 9,69,425 विद्यार्थियों में से 86.57 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष रामानुज गांगुली (Ramanuj Ganguly) ने यहां बताया कि सफल परीक्षार्थियों के उच्चतम प्रतिशत वाले शीर्ष 3 जिलों में पूर्व मेदिनीपुर, कलिम्पोंग और कोलकाता शामिल हैं। शीर्ष 10 पर 66 विद्यार्थी हैं।ALSO READ: CISCE 10वीं और 12वीं बोर्ड नतीजे घोषित, दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियां आगे
 
अदृत सरकार ने शीर्ष स्थान हासिल किया : उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज कोरोनेशन हाईस्कूल के अदृत सरकार ने 696 अंक (99.43 प्रतिशत) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। अनुभव विश्वास और सौम्य पाल 694 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्वास मालदा के विवेकानंद विद्या मंदिर का छात्र है जबकि पाल ने बांकुड़ा के विष्णुपुर हाईस्कूल से पढ़ाई की। डब्ल्यूबीबीएसई ने कहा कि बांकुड़ा के कोतुलपुर सरोजवासिनी स्कूल की ईशानी चक्रवर्ती ने 693 अंकों के साथ 3रा स्थान हासिल किया। चक्रवर्ती इस साल की 10वीं की परीक्षा में बालिकाओं में शीर्ष पर रहीं।ALSO READ: यूपी बोर्ड 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं का रहा दबदबा, टॉपर्स में छोटे जिलों ने दिखाया कमाल
 
अदृत ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए उसने प्रतिदिन 8-9 घंटे पढ़ाई की। उसने कहा कि मेरा जब मन होता था, मैं तभी पढ़ाई करता था। मैं दिन में औसतन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करता था। अदृत ने कहा कि वह 12वीं कक्षा के बाद भविष्य में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहता है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 10 से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

अगला लेख