dharma sangrah
✕

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (19:49 IST)
कोलकाता। मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और समीप के पश्चिम बंगाल एवं उत्तरी तटीय ओडिशा पर भारी दबाव के कारण भारी बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने की संभावना है तथा यह दीघा के समीप पश्चिम बंगाल के तट को पार कर जाएगा। फिर वह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में चला जाएगा।
 
मौसम की इस स्थिति के चलते दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और झारग्राम के एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 
 
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गंगा तट वाले अन्य जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर की तरफ और पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट के पास समुद्र की स्थित काफी खराब होने की आशंका है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

अगला लेख