• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. West Bengal, flood, rain
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (16:58 IST)

मालदा में बाढ़ के पानी में बहा बच्चा

Regional News in West Bengal
मालदा (पश्चिम बंगाल)। मालदा जिले में गुरुवार को भी बाढ़ की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही बाढ़ के पानी में एक बच्चा बह गया और यहां के 29 गांवों में गंगा नदी का पानी घुस गया है।
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंगा के पानी में एक विशाल क्षेत्र के डूब जाने के कारण कालियाचक प्रखंड में 2 साल का एक बच्चा पानी में बह गया। इस इलाके में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है।
 
अधिकारी ने बताया कि मानिकचक, बीरनगर, कृष्णपुर सहित कई जिलों में कई ग्राम पंचायतों का बड़ा इलाका पानी में डूब गया है। ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ परियोजना के तहत बनाई गई 2 सड़कों पर भी बाढ़ का पानी आ गया है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
 
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने असहाय लोगों के लिए ऊंचाई वाले स्थानों पर 4 राहत शिविर बनाए हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में हजारों लोग बाढ़ के पानी के चपेट में हैं। अधिकारी ने बताया कि पानी में डूबे इलाके में असहाय लोगों की मदद और राहत सामग्रियों की आपूर्ति के लिए नौकाओं को काम पर लगाया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि राज्य सिंचाई विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम इलाके का दौरा करेगी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आदमखोर भालू! छत्तीसगढ़ के कोरिया में दहशत