manglik dosh calculator
✕

बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, 89.98 प्रतिशत विद्यार्थी पास

Updated: बुधवार, 8 मई 2024 (16:05 IST)
west bengal 12th board result : पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इसमें करीब 89.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अविक दास ने परीक्षा में टॉप किया। ALSO READ: Gujrat: दाहोद में छात्रा को गणित में मिले 200 में से 212 अंक, तस्वीरें वायरल
 
पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.98 प्रतिशत है।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में पूर्व मेदिनीपुर जिला 95.77 प्रतिशत सफल विद्यार्थियों के साथ शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि इस साल कुल 7,55,324 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी जिनमें करीब 56 प्रतिशत बालिकाएं थीं। पिछले साल बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत था।
 
इस साल 42.9 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक एवं 1.23 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। कुल 58 विद्यार्थियों ने शीर्ष दस रैंक में स्थान हासिल किया है जिनमें से 23 लड़कियां हैं। ALSO READ: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, रिद्धिमा शर्मा ने किया टॉप
 
मैकविलियम हायर सेंकेंडरी स्कूल के अविक दास ने 500 में 496 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्हें 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख