ramcharitmanas

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश में नहीं मिल रही गर्मी से राहत, नौगांव में पारा 46 के पार

Updated: शनिवार, 4 जून 2022 (23:06 IST)
भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही नौगांव देश के सबसे गर्म जगहों की सूची में आज दूसरे स्थान पर रहा।

आईएमडी, भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया, मध्यप्रदेश के नौगांव एवं ग्वालियर में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 46.5 डिग्री सेल्सियस एवं 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये दोनों जगह आज देश में गर्मी के मामले में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

इन दोनों जगहों से अधिक गर्मी आज देश में केवल गंगानगर (राजस्थान) में रही, जहां पर अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आज छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो के साथ-साथ ग्वालियर और राजगढ़ जिलों में लू चली।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम एवं बैतूल जिलों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने एवं अल्पकालिक तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा बहने की संभावना है।

इसके अलावा, रविवार को प्रदेश के राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं सतना जिलों में लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

जबकि इंदौर में 40.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री अधिक), जबलपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री अधिक) और ग्वालियर 46.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से चार डिग्री अधिक) रहा।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख