biodatamaker

मौसम अपडेट : शीतलहर से कंपकंपाया हिमाचल प्रदेश, मनाली में तापमान माइनस 5.4

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (19:19 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य में केयलोंग में तापमान शून्य से नीचे 11.4 डिग्री सेल्सियस जबकि पर्यटक स्थल मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल और स्पीति में रहा जहां गुरुवार शाम 5.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे के बीच तापमान शून्य से नीचे 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
 
उन्होंने कहा कि कल्पा (-6 डिसे), भुंतार (-1.7 डिसे), सुंदरनगर (-1.5 डिसे), डलहौजी (-1.1 डिसे), सोलन (-1 डिसे) और चंबा (-0.7 डिसे) में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि मनाली में इस अवधि के दौरान 1.8 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
राजस्थान भी शीतलहर की चपेट में, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री : सीकर जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार देश के पहाड़ी हिस्सों में हुई बर्फबारी और तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण राज्य के विभिन्न इलाकों के शीतलहर की चपेट में आने से यहां कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। 
 
राज्य में अजमेर, अलवर, भरतपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, पाली और बीकानेर शीतलहर की चपेट में हैं। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के कमल जीत ने बताया कि फतेहपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे -4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह खेतों में बर्फ की परतें देखी गईं।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार सुबह के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में तेज ठंडी हवाओं के चलने से सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और दुपहिया वाहन से ऑफिस जाने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कार्यालयों के बाहर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे धूप का सेवन करते दिखाई दिए।
 
मौसम विभाग ने आगामी 36 घंटों के दौरान अलवर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी पड़ने की लाल रंग में और पाली, कोटा, चित्तौड़गढ़ के लिए गहरे पीले रंग में चेतावनी जारी की है।
 
उन्होंने बताया कि चूरू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर 0 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 0.2, माउंट आबू-सीकर में 1.0-1.0, वनस्थली में 1.6, अलवर में 2.4, चित्तौड़गढ़ में 2.6, उदयपुर में 2.8, पिलानी 2.9, श्रीगंगानगर 3.2, अजमेर-ऐरनपुरा रोड में 4.0-4.0, कोटा में 4.8, जोधपुर-सवाई माधोपुर में 5.6-5.6, बीकानेर में 6.6, जैसलमेर में 7.5, राजधानी जयपुर में 7.6, बाड़मेर में 9.4, फलौदी में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख