ramcharitmanas

मौसम अपडेट : राजस्थान में भीषण गर्मी, चुरु में अधिकतम तापमान 49.7 डिग्री सेल्सियस

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (21:51 IST)
जयपुर। राजस्थान के पश्चिम भाग के चुरु, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और पिलानी में लू, उमस और भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चुरु में अधिकतम तापमान 49.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के चुरु, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और पिलानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान दिखाई दीं।
 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। चुरु में अधिकतम तापमान 49.7 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 49.1, बीकानेर में 47.7, जैसलमेर में 46.7, पिलानी में 46.1, जयपुर-कोटा में 45.3-45.3, अजमेर में 44.7, बाड़मेर में 44.1, जोधपुर में 43.1 और डबोक में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख