sundarkand

सरकार चाहते हुए भी गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रही : विश्वंभर भारती

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (14:37 IST)
इलाहाबाद। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वंभर भारती चाहते हैं कि देश के हर एक हिन्दू के घर में एक गाय होनी चाहिए और उनका दावा है कि राज्यसभा में पूर्ण बहुमत नहीं होने के चलते सरकार चाहते हुए भी गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रही है।
 
पीटीआई-भाषा के साथ विशेष बातचीत में भारती ने देश में गायों की दुर्दशा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज लोग गाय पालने की बजाय कुत्ते पालते हैं और उसे कार में घुमाते हैं इसीलिए हमारे आध्यात्मिक क्षेत्र में गिरावट आती जा रही है। हमारा मानना है कि हर एक हिन्दू के घर में एक गाय रहनी चाहिए। 
 
कथित तौर पर 110 वर्ष की आयु पूरी कर चुके भारती ने मोदी के कार्यों की परोक्ष रूप से सराहना करते हुए कहा कि भारत में बेटियों की रक्षा के लिए 'बेटी बचाओ आंदोलन' करना पड़ रहा है, वहीं गोरक्षा के लिए साधु-संत समाज आगे आ रहा है और आश्रमों में गौशालाएं स्थापित की जा रही हैं।
 
अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा पहले ही हल हो जाना चाहिए था। अब जिस तरह का वातावरण बना है, उसमें मोदीजी और अमित शाहजी से भी हमारी बातचीत चल रही है। चुनाव से पहले राम मंदिर का मुद्दा हल हो जाएगा। अहमदाबाद के पास स्थित सरखेज भारती आश्रम के 'भारती बापू' के नाम से लोकप्रिय विश्वंभर भारती यहां कुंभ को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा के लिए अखाड़ा परिषद की बैठक में हिस्सा लेने आए थे।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्र और राज्य सरकार अगले साल प्रयाग में लगने जा रहे कुंभ को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी स्वयं कुंभ के आयोजन की तैयारियों का समय-समय पर जायजा ले रहे हैं और इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्था के लिहाज से अगले साल जनवरी में लगने जा रहा प्रयाग कुंभ अभूतपूर्व होगा। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख