मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. virat kohli message on protecting environment on diwali social media users trolled anushka sharma also
Written By
Last Modified: रविवार, 15 नवंबर 2020 (08:49 IST)

विराट कोहली ने की पर्यावरण बचाने की अपील, यूजर्स ने अनुष्का पर साधा निशाना

Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (virat kohli)  ने फैंस को शनिवार को दीपावली के मौके पर बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो मैसेज शेयर किया। इसमें इस त्योहार पर पटाखे न जलाने की बात कही। कुछ लोगों को कोहली की यह अपील अच्छी नहीं लगी। उन्होंने उनकी पत्नी और बॉलीवुड अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) को भी निशाना बना लिया।
 
क्या कहा विराट ने : विराट ने वीडियो में कहा कि 'आप सभी को मेरे और परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको खुशियां, शांति और समृद्धि दे। प्लीज याद रखिए कि इस दिवाली पटाखे न जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और प्यार करने वालों के साथ घर पर इस त्योहार का आनंद लें। दीया जलाएं और मिठाइयों से दीपावली मनाएं। ख्याल रखिए।
 
कुछ लोगों को कोहली का यह मैसेज सही नहीं लगा और उन्होंने विराट के साथ-साथ अनुष्का को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि विराट और अनुष्का के पास प्राइवेट जेट है जो 3 घंटे में ही इतना कार्बन डाइऑक्साइड निकालता है, जितना एक इंसान सालभर में।
ये भी पढ़ें
मशहूर बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, ठीक करने की आखिरी कोशिश में जुटे डॉक्टर्स