Hanuman Chalisa
✕

प्रदूषण फैलाना पड़ा महंगा, लगा 2 लाख 96 हजार रुपए का जुर्माना

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (08:29 IST)
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने वायु गुणवत्ता प्रभावित होने से रोकने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया और नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से 2 लाख 96 हजार रुपए अर्थदंड के रूप में वसूला गया। इस अभियान के तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव भी हुआ।
ALSO READ: दिल्ली में प्रदूषण पर नकेल कसी, CM केजरीवाल बोले- अब मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री खोलने की इजाजत नहीं
जन स्वास्थ्य अधिकारी एससी मिश्रा ने बताया कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने विभिन्न जगहों पर एक विशेष अभियान के तहत छापेमारी की। उन्होंने बताया कि काफी लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए जिनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।
 
उन्होंने बताया कि 2,96,000 रुपए नोएडा प्राधिकरण ने अर्थदंड के रूप में वसूला है तथा विभिन्न स्थानों से कुल 340 टन सी एंड डी मलबे को उठाया गया तथा उसे निस्तारण करने हेतु सेक्टर 80 स्थित सी एंड डी प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि 67 मार्गों पर लगभग 243 किलोमीटर लंबी सड़क को में मेकेनिकल स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सफाई की गई। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

अगला लेख