Hanuman Chalisa
✕

उत्तराखंड भाजपा ने की बड़ी कार्रवाई, रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड में विनोद आर्य पार्टी से निष्कासित

Updated: शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (16:00 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी स्थित एक रिजॉर्ट की महिला रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में बेटे पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता विनोद आर्य को शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी ने आरोपी के भाई अंकित को भी निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर विनोद आर्य और अंकित के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
 
विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य पौड़ी के यमकेश्वर स्थित रिजॉर्ट का मालिक है और शुक्रवार को पुलिस ने उसे उसके 2 सहयोगियों के साथ रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। रिसेप्शनिस्ट गत कुछ दिनों से लापता थी।
 
पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने शनिवार के बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर विनोद आर्य और अंकित के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। विनोद आर्य, हरिद्वार से भाजपा नेता थे। वे उत्तराखंड माटी बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और तब उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। पुलकित का भाई अंकित उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का उपाध्यक्ष है।
 
गौरतलब है कि हत्या के मामले में पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। रिसेप्शनिस्ट का शव शनिवार सुबह एक नहर से मिला।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख