Hanuman Chalisa
✕

मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा, जानिए पुलिस एनकाउंटर की कहानी

Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (10:04 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी सहयोगी प्रभात मिश्रा की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली लगने से मौत हो गई।
 
यूपी एसटीएफ उसे रिमांड पर कानपुर ला रही थी। पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी खराब हो गई। इस बीच प्रभात ने यूपी एसटीएफ के एक दरोगा की पिस्टल छिनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में प्रभात मिश्रा मारा गया।
 
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रभात ऊर्फ कार्तिकेय ने ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद से कानपुर लाये जाने के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।
 
उन्होंने बताया कि कार्तिकेय ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर एसटीएफ कर्मियों पर गोली चला दी, जिसमें दो कर्मी घायल हो गए।
 
कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कार्तिकेय घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 
प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस ने उसके पास से 2 पिस्टर, 2 तमंचे और 44 कारतूस बरामद किए थे। उस पर भी बिकरू कांड में पुलिस पर गोलियां चलाने का आरोप है। (भाषा) 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख