Daily Horoscope
✕

Weather update : दिल्‍ली और मुंबई को मिली राहत, कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (09:27 IST)
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से चलने वाली हवाओं की वजह से बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, सौराष्ट्र, कच्छ, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कहीं हल्की तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी ओर दिल्‍ली और मुंबई में बारिश का दौर थमता नजर आया।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश के बाद कुछ हिस्सों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। मुंबई में बुधवार को बारिश का दौर थमता नजर आया। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आने वाले दो दिन में बारिश होने की संभावना है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों, झारखंड और ओडिशा और उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, सौराष्ट्र और कच्छ, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। गिलगित बाल्टिस्तान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मानसून के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर कच्छ की खाड़ी और उससे लगते गुजरात पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है। लिहाजा अगले चार-पांच दिनों के दौरान गुजरात में जगह-जगह बारिश होती रहेगी।
असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को और सुधार हुआ। एक जिले में जल स्तर में कमी आई है, हालांकि बाढ़ के कारण एक और व्यक्ति की जान चली गई। राज्य के 12 जिलों में अभी भी 1.7 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 348 गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं और 26,910.99 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है। इसके अलावा गोलपाड़ा, बारपेटा, मजूली और लखीमपुर जिलों में सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख