suvichar

इलाहाबाद नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर हंगामा

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (14:37 IST)
इलाहाबाद। वंदे मातरम् विवाद अब इलाहाबाद नगर निगम भी पहुंच गया। यहां कार्यवाही की शुरुआत में राष्ट्रगीत के गायन को अनिवार्य बनाए जाने के प्रस्ताव का समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने जोरदार विरोध करते हुए हंगामा किया। इससे कुछ ही दिन पहले मेरठ और वाराणसी में भी नगर निगमों में इस मामले पर हंगामा देखने को मिला था।
 
इलाहाबाद नगर निगम में यह हंगामा गुरुवार को उस समय हुआ जब भाजपा के पार्षद गिरिशंकर प्रभाकर ने कार्यवाही की शुरुआत में राष्ट्रगीत और अंत में राष्ट्रगान गाने का प्रस्ताव रखा। अतहर रजा और सुशील यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने इसका जमकर विरोध किया। उन्होंने ऐसे समय में नया नियम बनाए जाने पर आपत्ति जताई, जब सदन का कार्यकाल खत्म होने में कुछ ही महीने बाकी हैं।
 
इस शोरगुल और हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित रही, लेकिन कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर महापौर अभिलाषा गुप्ता ने प्रभाकर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बाद नगर निगम के सदस्यों ने वंदे मातरम् गाया। प्रदर्शन कर रहे सदस्य विरोध में नगर निगम परिसर छोड़कर चले गए, जबकि सदन की कार्यवाही 'जन-गण-मन' गायन के साथ संपन्न हुई।
 
भाजपा के पार्षदों ने बाद में आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ गाए जाने के दौरान प्रदर्शनकारी पार्षद बैठे रहे, जो राष्ट्रगीत का अपमान करने जैसा है। महापौर ने संवाददाताओं को बताया कि हमें इस बारे में शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है जिससे इन आरोपों की सच्चाई पता चल सके। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
 
इस बीच, इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता रजा ने कहा कि वंदे मातरम् का राजनीतिकरण हमेशा से ही भाजपा की चाल रही है। हमारा विरोध राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के खिलाफ नहीं है, बल्कि अगले निकाय चुनावों से पहले एक नया चलन शुरू करने के खिलाफ है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख