Daily Horoscope

भविष्‍यवाणी! राजनीति में धमाल मचेगा, दुर्घटना में होगी बड़े नेता की मौत...

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (15:23 IST)
जावरा/बड़ावदा/रतलाम। जावरा से करीब 17 किमी दूर स्थित ग्राम गोठड़ा में मलेनी नदी के किनारे स्थित भैंसासरी माताजी के दरबार में पंडाजी नागूलाल ने भविष्यवाणी की कि इस वर्ष राजनीति में धमाल मचेगा। बड़े नेता की दुर्घटना में मौत होगी।
 
उल्लेखनीय है कि यहां प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि में देवी पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। यहां 110 वर्षों से भविष्यवाणी की जा रही है, जो लगभग सटीक बताई जाती है। भविष्यवाणी सुनने के लिए मप्र सहित अनेक प्रांतों के लोग आते हैं।
 
भैंसासरी माताजी के चबूतरे पर पंडाजी नागूलाल ने वर्षभर में होने वाले घटनाक्रमों की भविष्यवाणी की। नागूलाल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस वर्ष दूसरे आषाढ़ से बोवनी प्रारंभ होगी। फसलों में सोयाबीन, कपास, मिर्च, गेहूं, चना, मैथी, लहसुन का उत्पादन खूब होगा। 

इस अवसर पर सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक दिलीप शेखावत, जितेंद्र गेहलोद, पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, पारस सकलेचा, आलोट जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, खाचरौद जनपद उपाध्यक्ष लालसिंह बंजारी, जावरा नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। भविष्यवाणी सुनने के लिए गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र व प्रदेश के हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख