Daily Horoscope
✕

उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 मरे, 2 घायल

Updated: सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (18:10 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के भटवाड़ी में सोमवार सुबह एक वाहन के भगीरथी नदी में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।
 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह भटवाड़ी के ग्राम भकौली के ग्रामीण एक टैम्पो ट्रेवलर वाहन से नागदेवता की डोली लेकर गंगोत्री गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त संगलाई के पास भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा पड़ा होने के कारण टैम्पो ट्रेवलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन भगीरथी नदी में गिर गया जिसमें 3 महिलाओं सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए देहरादून ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर मंगाया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि वाहन चालक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा कार्रवाई बल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्यों में जुटी है। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख