Daily Horoscope
✕

नड्डा से मिले हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा, विद्रोह की चर्चाओं पर लगा ब्रेक

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (07:47 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद विद्रोह की चर्चाओं पर ब्रेक लगा है।
 
दरअसल, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस नेता और प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाते देखे गए थे। इन नेताओं के दिल्ली दौरे की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं शुरू हो गई थी  कि इन नेताओं की दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से तो बात नहीं कराई जा रही।
 
दिल्ली में दोनों नेताओं ने सियासी अटकलों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने से स्थिति सा हुई है। मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी इनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि नड्डा से मुलाकात से पहले दोनों नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम से भी मुलाकात की। इस दौरान नेताओं के बीच उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति और पार्टी में कद बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।
 
ऐसे में उम्मीद की जा रही है की कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव संचालन समिति की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ये नेता दिल्ली की फ्लाइट में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष के साथ यात्रा करते हुए देखे जाने से ये अटकलें लगी थी कि कहीं फिर से कांग्रेस में तो इनको शामिल कराने की तैयारी नहीं है?
 
हरक सिंह रावत के साथ उमेश शर्मा काऊ की रवानगी को लेकर भी यह चर्चा कुछ लोग कर रहे हैं कि हरक उनको यशपाल आर्य के पार्टी छोड़कर जाने से सरकार में रिक्त कैबिनेट में लिए जाने का आग्रह केन्द्रीय कमांड से कराने को साथ ले गए हैं।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख