Daily Horoscope
✕

Weather Updates : उत्तरप्रदेश में बारिश ने ली 17 लोगों की जान, हरदोई में सबसे ज्यादा मौतें

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (22:50 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में बा‍रिश की घटनाओं में 17 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। सबसे ज्यादा मौतें हरदोई में हुई हैं।
 
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को मृतकों के आश्रितों को तत्काल अनुमन्य राहत धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश देते कहा कि दैवीय आपदा में दिवंगत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित की जाए। आंधी-पानी व आकाशीय बिजली गिरने सहित दैवीय आपदा की घटनाओं में 19 लोग घायल भी हुए हैं।
 
योगी ने अधिकारियों को घायलों के उपचार के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश देते कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित व्यक्तियों के साथ है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद हरदोई में 3, अमेठी, सीतापुर, बलरामपुर, गाजीपुर और जालौन में 2-2 तथा फतेहपुर, उन्नाव, बदायूं और गोण्डा में 1-1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
 
दैवीय आपदा से जनपद हरदोई में 11, जालौन में 3, सीतापुर में 2 तथा अमेठी, मुरादाबाद और बदायूं में 1-1 व्यक्ति घायल हुआ है। इसी प्रकार हरदोई में पशुहानि की संख्या 6 तथा अयोध्या में 4 है। जनपद महोबा में 4 तथा सुलतानपुर, अमेठी व सीतापुर में 1-1 मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख