dharma sangrah
✕

अमेरिका के 20 अरबपतियों की अनोखी मांग, कहा- हम पर अधिक कर लगाओ

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (22:44 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के करीब 20 अरबपतियों ने सोमवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन और अन्य प्राथमिकताओं का पूरा करने के लिए उन पर अधिक कर लगाया जाना चाहिए। सोमवार को इन अत्यधिक अमीर अमेरिकियों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों से कहा कि वे अमीरों पर ऊंचा कर लगाने को समर्थन दें।
 
यह संदेश देने वाले समूह में जॉर्ज सोरोस, फेसबुक के सहसंस्थापक क्रिस ह्यूजेज, वॉल्ट डिज्नी के वंशज और हयात होटल श्रृंखला के मालिक शामिल हैं। समूह ने कहा कि अमेरिका की हमारी संपत्ति पर अधिक कर लगाना एक नैतिक, सैद्धांतिक और आर्थिक जिम्मेदारी बनती है।
 
इन लोगों ने कहा कि अरबपति निवेशक वारेन बफे ने कहा था कि उन पर उनके सचिव से भी कम की दर से कर लगता है। समूह ने कहा कि संपदा कर से जलवायु समस्या को हल किया जा सकता है और अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। इससे हमारी लोकतांत्रिक आजादी भी मजबूत होगी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

लखनऊ की खूबसूरत मॉडल-इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे और करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

अगला लेख