Hanuman Chalisa
✕

रिलायंस जियो, BSNL के बूते दूरसंचार ग्राहकों की संख्या बढ़कर हुई 118.37 करोड़

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (22:17 IST)
नई दिल्ली। देश में दूरसंचार उपभोक्ताओं की संख्या अप्रैल में मामूली बढ़कर 118.37 करोड़ पर पहुंच गई।

रिलायंस जियो और सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी से कुल फोन कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है। भारतीय दूरसंचार नियामक एवं विकास प्राधिकरण (ट्राई) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
 
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल के अंत तक देश में दूरसंचार उपभोक्ताओं की संख्या मामूली बढ़कर 118.37 करोड़ हो गई, जो मार्च के अंत तक 118.35 करोड़ थी। इस दौरान मोबाइल ग्राहकों की संख्या मार्च के 116.18 करोड़ से बढ़कर 116.23 करोड़ पर पहुंच गई।
माह के दौरान रिलायंस जियो और बीएसएनएल ने संयुक्त रूप से 83.1 लाख नए ग्राहक जोड़े। लेकिन इस दौरान भारती एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेज, वोडाफोन आइडिया, एमटीएनएल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्राहकों की संख्या कम हुई।
 
इस दौरान जियो के ग्राहकों की संख्या 80 लाख से अधिक बढ़कर 31.48 करोड़ हो गई। बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 2.32 लाख बढ़कर 11.58 करोड़ पर पहुंच गई।
 
अप्रैल में भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में 32.8 लाख की कमी आई। इसी तरह टाटा टेलीसर्विसेज के ग्राहकों की संख्या 29.5 लाख, वोडाफोन आइडिया की 15.8 लाख, एमटीएनएल की 4,170 और आरकॉम के की 108 घट गई। माह के दौरान देश में लैंडलाइन कनेक्शनों की संख्या मार्च के 2.17 करोड़ से घटकर 2.14 करोड़ रह गई। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख