Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, अब एप के जरिए मामले सुलझाएगी यूपी पुलिस

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (08:21 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पुलिस अब एक एप के जरिए तेजी से मामलों को सुलझाने में सक्षम हो सकेगी क्योंकि उनके पास अब पांच लाख अपराधियों के डेटाबेस के साथ ही साथ कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), चेहरा पहचान सहित अन्य तकनीकी चीजें उपलब्ध होंगी। 
 
इस एप्लीकेशन का नाम ‘त्रिनेत्र’ रखा गया है। लखनऊ में सालाना ‘पुलिस वीक’ में वरिष्ठ अधिकारियों के एक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख ओ पी सिंह ने इस एप को लॉन्च किया। राज्य पुलिस, कारागार विभाग और राज्य में रेल नेटवर्क की निगरानी करने वाली जीआरपी के आंकड़ों को एक जगह लाकर यह डेटाबेस तैयार किया गया है।
 
इस एप को विकसित करने में शामिल रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चेहरा पहचान, टेक्स्ट सर्च, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड विश्लेषण, फोनेटिक सर्च, कृत्रिम मेधा और आपराधिक गिरोहों के विश्लेषण के जरिए किसी खास लक्षित तरीके वाली तकनीक से पुलिसकर्मियों को अब मदद मिलेगा।
 
सिंह ने बताया कि इस एप में राज्य के करीब पांच लाख अपराधियों का डेटाबेस है और मेरे अधिकारियों को अब विश्वसनीय और सहज तरीके से अपराधिक दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे। इस एप का लक्ष्य पुलिसकर्मियों को तेजी से किसी मामले को सुलझाने में मदद देने और अपराध पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख