सम्बंधित जानकारी
- मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी का किया ऐलान
- मक्के का इतिहास नए सिरे से लिखा जाएगा!
- छत्तीसगढ़ की पहली कैबिनेट में किसानों के कर्जमाफी पर होगा निर्णय : बघेल
- 2019 पर नजर, महाराष्ट्र सरकार की प्याज उत्पादकों को लुभाने की कोशिश
- मध्यप्रदेश : किसानों की कर्ज माफी का प्लान तैयार, कमलनाथ के मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही होगा ऐलान
जमीन के विवाद में टॉवर पर चढ़ा किसान, बोला- कूद जाऊंगा... (वीडियो)
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जमीनी विवाद से परेशान एक किसान मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। किसान घंटों टॉवर पर बैठा रहा।
मामला गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव का है, जहां मूलचंद नाम का एक किसान मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। किसान के टॉवर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने भी किसान को नीचे उतरने के लिए मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने इसकी जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। वे भी मौके पर पहुंचे और उसे उतारने के लिए मनाने लगे। हालांकि बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया गया।
किसान का कहना है कि तीन साल पहले हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की नपाई हुई थी और मैं तब से ही इस जमीन पर खेती कर रहा था, लेकिन नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले महीने मेरी जमीन विरोधी पक्ष को दे दी गई। पहले भी इसी जमीन को लेकर दूसरा पक्ष भी इसी टॉवर पर चढ़कर अपनी बात मनवा चुका है। जानकारी के मुताबिक जमीन को लेकर दोनों पक्ष प्रशासन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं।
