dharma sangrah
✕

यूपी में भाजपा की बड़ी परीक्षा, 11 मार्च को उपचुनाव

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (14:45 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर में 11 मार्च को होने वाले लोकसभा उपचुनाव भाजपा के लिए बड़ी परीक्षा साबित होंगे।
 
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए 11 मार्च को उपचुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनने के बाद ये दोनो सीटें रिक्त हुई थी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में चुने जाने के बाद आदित्यनाथ और मौर्य ने पिछले साल सितंबर में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मौर्य दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक है। दिनेश शर्मा दूसरे उपमुख्यमंत्री हैं।

इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि पिछले साल राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली बसपा प्रमुख मायावती फूलपुर उपचुनाव में मैदान में आ सकती हैं, लेकिन पार्टी की तरफ से अभी तक इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव आदित्यनाथ के लिए परीक्षा साबित होगी क्योंकि इन्हें उनकी सरकार की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
आयोग ने एक बयान में कहा कि राजद सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई बिहार की अररिया लोकसभा सीट के लिए भी उपचुनाव 11 मार्च को ही होगा।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बाद राज्य में यह पहला उपचुनाव होगा जिससे इसकी महत्ता बढ़ गई है। इस उपचुनाव को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के लिए प्रतिष्ठा के प्रश्न के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि चारा घोटाला मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। राजद ने मोदी लहर के बावजूद 2014 लोकसभा चुनावों में यह सीट जीती थी।
 
तीनों उपचुनावों की अधिसूचना 13 फरवरी को जारी की जाएगी जिससे नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव लड़ने के लिए पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी होगी। पत्रों की छंटनी 21 फरवरी को की जाएगी और 23 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। आयोग ने कहा कि मतदान 11 मार्च और मतगणना 14 मार्च को होगी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

अगला लेख