biodatamaker
✕

2 चरणों में होगी यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, तैयारियां हुईं पूरी

Updated: रविवार, 31 जनवरी 2021 (19:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 2021 की तैयारियां पूरी करने के बाद रविवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की घोषणा कर दी है और जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी बोर्ड द्वारा 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 चरणों में कराई जाएंगी।

प्रथम चरण 3 फरवरी से 12 फरवरी 2021 तक तथा द्वितीय चरण में दिनांक 13 फरवरी से 22 फरवरी 2021 तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

उत्तर प्रदेश सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में कुल 10 मंडलों में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती, जिनमें कुल 39 जनपद हैं,उनके इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के कुल 10,58,617 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने हेतु कुल 7,505 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि नियुक्त हुए परीक्षकों के नियुक्ति पत्र परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं।इसे पृथक से भी मुद्रित कराकर क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जनपदों को प्रेषित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रयोगात्‍मक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे जरूरी हैं। परीक्षा की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखना परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी होगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख